• 03/08/2024

दिनदहाड़े शहर में लूट की बड़ी वारदात, कंस्ट्रक्शन मालिक से 35 लाख ले उड़े बदमाश.. चढ़े पुलिस के हथ्थे

दिनदहाड़े शहर में लूट की बड़ी वारदात, कंस्ट्रक्शन मालिक से 35 लाख ले उड़े बदमाश.. चढ़े पुलिस के हथ्थे
Spread the love

इंदौर शहर में एक बार फिर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां शुक्रवार को सड़क बनाने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों से बदमाशों ने 35 लाख रुपये छीन लिए। मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों की पहचान कर ली है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार लूट की योजना बनाने का प्रमुख संदेही कर्मचारी सोनू बौरासी है।ये घटना शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे हुई।वारदात अशोक चौहान और बड़ी ग्वालटोली निवासी सोनू बौरासी के साथ हुई। दोनों स्कीम-78 स्थित देवकली कंस्ट्रक्शन में काम करते हैं।

कंपनी के डायरेक्टर रणवीर सिंह के घर रुपये पहुंचाने बाइक सोनू चला रहा था।अशोक रुपयों से भरा झोला बीच में रखकर पीछे बैठा। जैसे ही बगीचे के समीप पहुंचे, बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और अशोक से पैसों से भरा झोला छीन लिया।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जनजीवन को कर रहा प्रभावित, घर से बाहर निकलने से पहले जान ले अपने जिले का हाल

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सोनू और अशोक के निकलते ही बदमाश पीछे-पीछे चलने लगे। ऑफिस और घर की दूरी एक किमी भी नहीं है। कर्मचारियों की बाइक घर के लिए मुड़ी ही थी कि बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जिस जगह गाड़ी रोकी वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: वायनाड लैंडस्लाइड: मौतों का बढ़ता आंकड़ा, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के बावजूद सैकड़ो अब भी लापता

मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों की पहचान कर ली है। इसमें कंपनी के एक कर्मचारी पर भी संदेह है। पुलिस को शुरू से सोनू की भूमिका पर शक था। अशोक को घटना स्थल ले जाया गया जबकि सोनू से पूछताछ चल रही है।

Related post

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज कैंपस में अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज…

Spread the loveसिंगरौली में निर्माणाधीन  मेडिकल कॉलेज में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बच्ची…
10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…