• 07/07/2026

Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की जाएगी। यह बैठक नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) में शाम 7 बजे से शुरू होगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल के सदस्य और भाजपा के सभी विधायक शामिल होंगे।

पार्टी संगठन की ओर से सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है और समय पर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विभिन्न विभागों की तैयारियों, विपक्ष के संभावित मुद्दों पर जवाबी रणनीति तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी और विकासात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।बता दें कि, इसके साथ ही सरकार की प्राथमिकताओं और सदन में समन्वित भूमिका को लेकर भी मंथन किया जाएगा। भाजपा विधायक दल की इस बैठक को आगामी मानसून सत्र की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सदन के एजेंडे और सरकार की रणनीति को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…