• 31/01/2025

Poor Lady… राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी के बयान से मचा बवाल, भड़की BJP ने कहा- माफी मांंगें

Poor Lady… राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी के बयान से मचा बवाल, भड़की BJP ने कहा- माफी मांंगें
Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनोंं को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का रिएक्शन आया है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा, “वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।” वहीं राहुल गांधी ने अभिभाषण को बोरिंग बताया है। कांग्रेस नेताओं के इस बयान को बीजेपी ने राष्ट्रपति का अपमान करार दिया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांंधी के बयान को आदिवासी विरोधी बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंंट एक्स पर कहा, “हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।”

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है, उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…