• 13/08/2025

स्कूल में चला Porn Video, क्लास में बैठे स्टूडेंट LED स्क्रीन पर देखते रहे अश्लील फिल्म, मचा हड़कंप

स्कूल में चला Porn Video, क्लास में बैठे स्टूडेंट LED स्क्रीन पर देखते रहे अश्लील फिल्म, मचा हड़कंप
Spread the love

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया तहसील मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल की एक कक्षा में एलईडी स्क्रीन पर कुछ शरारती तत्वों ने पोर्न फिल्म चला दी, जिसे करीब 13 छात्रों ने देखा। इस दौरान एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने से लोगों में आक्रोश है और विरोध शुरू हो गया है।

स्कूल के प्राचार्य हेमंत यादव ने बताया कि यह वीडियो 6 से 8 महीने पुराना है और उनके कार्यकाल से पहले का है। वे 12 मई 2025 को प्राचार्य बने थे। उन्होंने दावा किया कि एक युवक ने इस वीडियो को वायरल न करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्राचार्य ने कहा कि वे इसकी शिकायत पुलिस में करने वाले थे, लेकिन उससे पहले वीडियो फैल गया।

प्राचार्य यादव ने आगे बताया कि उक्त युवक ने दो-तीन बार फोन कर वीडियो की जानकारी दी और ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहे छात्र पिछले सत्र के हैं और इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

प्रशासन और पुलिस ने लिया संज्ञान

जिला शिक्षाधिकारी करणसिंह भिलाला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसमें तीन प्राचार्य शामिल हैं। भिलाला ने पुष्टि की कि वीडियो 6 से 8 महीने पुराना है और ब्लैकमेलिंग के आरोपी युवक की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

बाल कल्याण समिति ने जताई चिंता

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष साकेत शर्मा ने इस घटना को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल जैसे शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई कर दोषियों को सजा देने की मांग की है।

लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related post

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों पर पंचायत, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम निर्माण को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों…

Spread the love00 सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित…
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को…

Spread the love00 आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास…
18 से 20 जून तक राजस्व अनुभाग स्तर पर आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविर

18 से 20 जून तक राजस्व अनुभाग स्तर पर…

Spread the love 00 केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए नए पंजीयन, त्रुटि सुधार और समस्याओं का होगा…