• 07/02/2026

आज पहली बार राष्ट्रपति बस्तर दौरे पर ,अमित शाह देर शाम रायपुर पहुंचेंगे

आज पहली बार राष्ट्रपति बस्तर दौरे पर ,अमित शाह देर शाम रायपुर पहुंचेंगे
Spread the love

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहली बार बस्तर दौरे पर पहुंच रही हैं। वे सुबह 11 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। बस्तर की कला, संस्कृति और आदिवासी परंपरा को करीब से देखेंगी

मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह भुवनेश्वर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। 10.30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट आएंगी। लालबाग मैदान में बस्तर पण्डुम कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुबह 10.55 से 11.10 मिनट तक स्टॉल्स का अवलोकन करेंगी। राष्ट्रपति महोत्सव स्थल पर बस्तर पंडुम के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगी। वे बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प, जनजातीय कलाओं, लोक वेशभूषा और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करेंगी। कलाकारों और शिल्पकारों से संवाद करेंगी।

इसके पश्चात राष्ट्रपति मुख्य समारोह में भाग लेंगी, जहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति पर आधारित पारंपरिक आदिवासी नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बाद कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी। बस्तर पण्डुम में मेहमानों के साथ होगा फोटोग्राफ सेशन शामिल होंगी। मांझी और चलकी के साथ राष्ट्रपति संवाद करेंगी। दोपहर 12.30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से रायपुर रवाना होंगी। दोपहर 1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपने तीन दिवसीय प्रवास पर आज देर शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे । इसके बाद आठ फरवरी को रायपुर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

Related post

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात, मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों…

Spread the loveरायपुर। वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां…
नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में…

Spread the loveनई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं,…
शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा…

Spread the loveनई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य  बृजमोहन…