• 16/02/2023

हलाई मेमन जमात रायपुर के नए त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू

हलाई मेमन जमात रायपुर के नए त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू
Spread the love

हलाई मेमन जमात 13 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची 16 फरवरी को जारी होगी! चुनाव कराने के लिए 6 निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया भी जारी कर दी गई हैं। प्रमुख निर्वाचन अधिकारी फारुख भाई बेलिम के साथ उनके पांच सहयोगी निर्वाचन अधिकारी असीफ मोकाती,अब्दुल जब्बार भाई भुराणी,ईमरान भाई उमरानी,ईमरान भाई ढे़बर,नदीम भाई बीज चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

नामांकन फार्म का वितरण 16 फरवरी को किया गया जिसमें दो‌‌ उम्मीदवार मो अख्तर भाई ढेबर और हाजी मोहम्मद इदरीश भाई लोहा ने नामांकन पत्र प्राप्त किया, नामांकन फार्म भरकर जमा करने की तारीख 21फरवरी शाम 6 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित की गई है।

जांच के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 23 फरवरी शाम 7 बजे किया जाएगा। नाम वापसी की अंतिम तारीख 27 फरवरी रहेगी। निर्विरोध निर्वाचन होने पर 27 तारीख सोमवार को घोषणा की जाएगी वही मतदान होने की स्थिति में 13 मार्च 2023 को शाम 4:00 से 9:00 मेमन जमात खाना नर्मदा पारा गुढ़ियारी रायपुर में मतदान कराया जाएगा परिणामों की घोषणा देर रात की जाएगी।

अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार हैं

1. मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन:-
02/02/2023 गुरुवार

2. मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि:-
13/02/2023 सोमवार
समय:- शाम 6 से 8

3. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:-
16/02/2023 गुरुवार

4. नामांकन पत्र वितरण की तिथि:-
16/02/2023 गुरुवार
समय:-शाम 6 से 8

5. नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि:-
21/02/2023 मंगलवार
समय:- शाम 6 से 8

6. नामांकन पत्रों की सूक्ष्म जाँच एवं उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन:-
23/02/2022 गुरुवार
समय:- शाम 7 बजे

7. नामांकन पत्र की वापसी:-
27/02/2023 सोमवार
समय:- शाम 6 से 8

8. उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन:-
27/02/2023 सोमवार

9. निर्विरोध निर्वाचन होने पर घोषणा:-
27/02/2023 सोमवार

10. मतदान की स्तिथि में चुनाव चिन्ह का आंबटन:-
27/02/2023 सोमवार
समय:- शाम 7 बजे

11. मतदान तिथि:-
13/03/2023 सोमवार
समय:- शाम 4 से 9

12. मतदान स्थल:-
मेमन जमात ख़ाना, नर्मदापरा, गुढ़ियारी, रायपुर

13. परिणामों की घोषणा:-
13/03/2023 सोमवार
समय:- रात 11 बजे

मुख्य चुनाव अधिकारी
फारुख भाई बेलिम

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…