• 17/05/2024

राधिका खेड़ा का भूपेश बघेल पर सीधा निशाना.. ‘कका’ बोलकर रायबरेली की जनता को बहकाने का लगाया आरोप..

राधिका खेड़ा का भूपेश बघेल पर सीधा निशाना.. ‘कका’ बोलकर रायबरेली की जनता को बहकाने का लगाया आरोप..
Spread the love

पूर्व में कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं वर्तमान बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेस पर हमलावर हो चुकी है। राहुल गाँधी और कांग्रेस पर मुखर होते हुए रोजाना सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स में पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच राधिका खेड़ा ने छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सवाल किया है।

बता दें की भूपेश बघेल इन दिनों रायबरेली लोकसभा में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल रहे हैं। इसी बीच राधिका खेड़ा ने छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सवाल किया है।

कल भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, “कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेगी, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी, सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा, महिलाओं के खातों में ₹1 लाख आएंगे। INDIA की सरकार आम देशवासियों की सरकार होगी, सबको न्याय देगी।” राधिका खेड़ा ने अब इसी ट्वीट का जवाब दिया हैं।

इस पर बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर वार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में युवाओं को पीएससी फर्जीवाड़ा और बेरोज़गारी भत्ते के मामले में आपने ठगा। महिलाओं को ₹500 देने का वादा करके नही दे पाए, और महिलाओं का सम्मान आप और आपकी पार्टी कितना करती है इसका उदाहरण मैं ही हूं! राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल को कका से संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली की भोली भाली जनता को बहकाने की कोशिश न करें कका !!

 

 

 

Related post

2029 तक नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आह्वान: गृह मंत्री

2029 तक नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई…

Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ‘लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही’ तय करके 2029 तक…
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च…

Spread the loveराजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन…
Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026: 23 सितंबर 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा…