• 21/11/2024

‘मोदी हैं तो सेफ हैं’ आखिर क्यों कहा राहुल गांधी ने? अडानी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

‘मोदी हैं तो सेफ हैं’ आखिर क्यों कहा राहुल गांधी ने? अडानी को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Spread the love

गौतम अडानी पर अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी के ऊपर इस बार आरोप हमने नहीं लगाया है बल्कि अमेरिका में यह मामला उठा है। हम संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी और मोदी एक हैं तो सेफ हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी अडानी को अरेस्ट नहीं करेंगे। अडानी पर अमेरिका सहित कई देश ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और कीनिया जैसे कई देशों में ऐसे ही काम करने का आरोप है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने सेबी अध्यक्ष माधवी बुच के खिलाफ जांच की मांग की है। रिटेल निवेशकों को बचाया जाए। सेबी अध्यक्ष पर भी कार्रवाई होनी चाहिए उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के नाते मेरी जिम्मेदारी है  कि मैं आप सबको जागरूक करता रहूं।

देश में बिजली इसलिए ही महंगी हो रही है ताकि गौतम अडानी को अमीर किया जाए। गौतम अडानी ने 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उऩ्होंने अमेरिका और भारत के निवेशकों को बचाया जाए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एफबीआई का कहना है कि गौतम अडानी ने अमेरिका और भारत में क्रिमिनल ऐक्ट किया है। बावजूद इसके सीबीआई और ईडी कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हमसे भाजपा के सवाल पूछे जा रहे हैं। दूसरी तरफ 2000 करोड़ रुपये का घोटाला होने के बाद भी गौतम अडानी के खिलाफ ऐक्शन नहीं हो रहा है।

Related post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं, उपराष्ट्रपति बोले- जनसेवा को समर्पित है उनका जीवन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं,…

Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम…
पीएम मोदी के साथ योग करने को देशभर में उत्साह, 6 लाख से अधिक संगठनों ने कराया पंजीकरण

पीएम मोदी के साथ योग करने को देशभर में…

Spread the love12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले देशभर में योग को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।…
आदिवासी अंचल से पीएम मोदी का विकास संदेश, ओडिशा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

आदिवासी अंचल से पीएम मोदी का विकास संदेश, ओडिशा…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक बड़े…