• 31/12/2021

RAID : अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आईटी का छापा

RAID : अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आईटी का छापा
Spread the love

लखनऊ। आयकर विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन और एक अन्य व्यवसायी बाबू मियां के 50 परिसरों पर छापेमारी की। बाबू मियां परफ्यूम का भी कारोबार करते हैं और कन्नौज में रहते हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एक द्वारा की जा रही है।

पम्मी जैन और बाबू मियां के नाम पीयूष जैन के परिसरों पर छापेमारी के दौरान सामने आए, जिन्हें कन्नौज से जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने गिरफ्तार किया था।

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि वे कर चोरी में शामिल हैं। अधिक जानकारी हासिल करने के बाद हमने उनके परिसरों की तलाशी ली।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कन्नौज में हैं। आईटी के छापे की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता पम्मी जैन के घर के बाहर जमा हो गए।

सूत्रों के मुताबिक आईटी की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

विभाग के अधिकारी बाबू मियां और पम्मी जैन के स्टाफ से भी पूछताछ कर रहे हैं। टैक्स चोरी के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। आइटी अधिकारी अन्य वित्तीय खुफिया एजेंसियों के साथ भी जानकारी साझा करेंगे।

छापेमारी उत्तर प्रदेश के व्यवसायी पीयूष जैन पर कर छापे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें नकदी और सोने के ढेर का खुलासा हुआ है।

Related post

प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे 11 प्रत्याशी, देखिए सूची

प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे…

Spread the loveLok Sabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)  के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर…
IT Notice: गार्ड की नौकरी और 10 हजार पगार, आयकर ने भेजा 1 करोड़ से ज्यादा का नोटिस

IT Notice: गार्ड की नौकरी और 10 हजार पगार,…

Spread the loveमहज 10 हजार की नौकरी करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को आयकर विभाग ने 1 करोड़ 14 लाख रुपए…
ED-IT मुर्गा बनाकर अफसरों को पीट रही, किसी की हड्डी टूटी तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया, CM भूपेश ने दी चेतावनी- और शिकायत मिली तो पुलिस करेगी कार्रवाई

ED-IT मुर्गा बनाकर अफसरों को पीट रही, किसी की…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई के बीच अब केन्द्रीय जांच एजेंसियों ED…