• 23/01/2025

हे भगवन टिकट दिला दो! BJP पार्षद ने हुनमान जी के पास लगाई अर्जी

हे भगवन टिकट दिला दो! BJP पार्षद ने हुनमान जी के पास लगाई अर्जी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। नगरीय निकाय के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टिकट पाने के लिए कार्यकर्ता नेताओं के दरवाजा खटखटाने लगे हैं। एक पार्षद ने महापौर की टिकट के लिए पार्टी के नेताओं के सामने नहीं बल्कि भगवान के सामने अपनी अर्जी लगाई है।

यह अजब-गजब मामला राजधानी रायपुर का है। यहां वार्ड क्रमांक 65 महामाया मंदिर से सरिता वर्मा पार्षद हैं। वे बीजेपी की टिकट से इस वार्ड से चुनी गई थी। वे लगातार तीन बार से पार्षद चुनाव जीतती आई हैं। अब वे महापौर का चुनाव लड़ना चाहती है। इसके लिए उन्होंने मंदिर में हनुमान जी के सामने आवेदन किया है।

सरिता वर्मा को पार्टी टिकट देती है या नहीं देती, आने वाले 3 से 4 दिनों में इसका पता चल जाएगा। लेकिन नेताओं का दरवाजा खटखटाने की बजाय भगवान के सामने अर्जी लगाने से सरिता वर्मा चर्चा में जरूर आ गई हैं।

आपको बता दें नगरीय निकाय चुनाव के लिए 22 जनवरी से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। वहीं नाम 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। नगरीय निकाय के लिए 11 फरवरी को प्रदेश में वोट डाले जाएंगे। जबकि 15 फरवरी को मतगणना होगी।

 

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…