• 24/06/2025

रायपुर के ‘मेरठ कांड’ की मर्डर मिस्ट्री सॉल्व, वकील दंपत्ति गिरफ्तार, ट्रंक के अंदर सूटकेस में मिला था शव, बेरहमी से हत्या की वजह आई सामने

रायपुर के ‘मेरठ कांड’ की मर्डर मिस्ट्री सॉल्व, वकील दंपत्ति गिरफ्तार, ट्रंक के अंदर सूटकेस में मिला था शव, बेरहमी से हत्या की वजह आई सामने
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक के अंदर एक सूटकेस में शव मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने पेशे से वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार देर शाम रायपुर लाया जाएगा।

मकान सौदे का विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस के अनुसार, हत्या की जड़ में मकान की खरीद-फरोख्त और पैसों का लेनदेन को लेकर विवाद था। किशोर पैंकरा ने अपना मकान 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। बाद में आरोपी वकील अंकित उपाध्याय ने उसी मकान को 50 लाख रुपये में बेच दिया, लेकिन किशोर को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जब किशोर को इसकी भनक लगी, तो उसने सौदे में हिस्सेदारी के तौर पर 10 लाख रुपये और मांगे। इस मांग ने विवाद को इतना बढ़ा दिया कि अंकित ने पत्नी शिवानी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोर की हत्या कर दी।

सुनियोजित वारदात और गिरफ्तारी

पुलिस का दावा है कि हत्या पूरी तरह से प्लान के तहत अंजाम दी गई थी, जिसमें अंकित उपाध्याय मास्टरमाइंड था। वारदात के बाद अंकित और शिवानी रायपुर से फरार हो गए थे। दिल्ली में सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की मदद से रायपुर पुलिस ने दोनों को पकड़ा। इसके अलावा, दो अन्य सहयोगियों को पहले ही रायपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

ट्रंक के भीतर सूटकेस में सीमेंट से पैक मिला था शव

आपको बता दें सोमवार को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में राहगीरों को एक संदिग्ध पेटी दिखी, जिसके अंदर सूटकेस था। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर एक युवक का शव मिला, जिसे बेरहमी से मोड़कर रखा गया था। शव पर सीमेंट डाला गया था।

 

Related post

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

Spread the loveरायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए…
फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल…

Spread the loveरायपुर। फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने…
सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर…

Spread the love00 राजस्व विभाग ने समयबद्ध निराकरण कर मोबाइल पर उपलब्ध कराई ऋण पुस्तिका रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…