• 07/02/2026

रायपुर मर्डर मिस्ट्री? तालाब में मिली लाश ने उड़ाए होश, पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

रायपुर मर्डर मिस्ट्री? तालाब में मिली लाश ने उड़ाए होश, पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
Spread the love

रायपुर।  राजधानी के पुरानी बस्ती से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ के प्रसिद्ध कंकाली तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुबह सैर पर निकले लोगों ने जब तालाब के पानी में लाश देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दो से तीन दिन पुराना है शव

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह 2 से 3 दिन पुराना है। पानी में रहने के कारण शव काफी फूल चुका है, जिससे तत्काल पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

हत्या या आत्महत्या? 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शहर के सभी थानों को गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले को दो एंगल से देख रही है, क्या यह महज एक दुर्घटना या आत्महत्या है? या फिर किसी ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को तालाब में फेंका है?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज 

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…