• 28/01/2025

अमलेश्वर के भाजपा प्रत्याशियों का “बी” फार्म जमा, राजेन्द्र कुमार पाध्ये और अरविंदर सिंह खुराना ने कहा- BJP रचेगी जीत का इतिहास

अमलेश्वर के भाजपा प्रत्याशियों का “बी” फार्म जमा, राजेन्द्र कुमार पाध्ये और अरविंदर सिंह खुराना ने कहा- BJP रचेगी जीत का इतिहास

Follow us on Google News

अमलेश्वर। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये और अरविन्दर सिंह खुराना ने अमलेश्वर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अधिकृत जाने संबंधी प्रपत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस दौरान अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर, वरिष्ठ नेता खिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश चन्द्राकर, निवर्तमान मंड़ल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, हर्षा चन्द्राकर, फेरहा राम धीवर, दुर्गेश साहू, धर्मेंद्र सोनकर, सुखदेव साहू, सहित पार्षद पद के समस्त उम्मीदवार उपस्थित रहे।

“बी” फार्म जमा करने के बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये और अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अमलेश्वर शहर से भाजपा ने जीत हासिल की थी और अब नगरीय निकाय चुनाव में भी अमलेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों को जीत दिलाने के लिए कमर कस ली है।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना के साथ अमलेश्वर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अधिकृत जाने संबंधी प्रपत्र बी फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया।