• 28/01/2025

अफ्रीकन बंदी ने रायपुर सेंट्रल जेल में किया सुसाइड, कौन है जिम्मेदार?

अफ्रीकन बंदी ने रायपुर सेंट्रल जेल में किया सुसाइड, कौन है जिम्मेदार?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक अफ्रीकी नागरिक ने रायपुर केन्द्रीय जेल में आत्महत्या कर ली है। अफ्रीकी नागरिक पैट्रिक ड्रग्स केस में साल 2021 से रायपुर केन्द्रीय जेल में बंंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंंची। ज्यूडिशियर मजिस्ट्रेट और जेल प्रशासन की मौजूदीगी में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की। अफ्रीकी नागरिक ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहींं चल पाया है। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें साल 2021 में रायपुर पुलिस ने मुंंबई के नाला सुपोरा के एक मकान में छापा मारकर पैट्रिक यूबीके बायको को ड्रग्स तस्करी के केस में गिरफ्तार किया था। पैट्रिक मुंंबई के अपने दोस्त ट्रांंसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करता था। उसने बकायदा एक सप्लाई चेन बना रखी थी, जिसके माध्यम से वह ड्रग्स मुहैया कराता था।

पैट्रिक ने मुंबई में ऑटो-टैक्सी वालोंं का एक गैंंग बनाया था। उनके माध्यम से वह मुंंबई में ड्रग्स सप्लाई करता था। उसके इस गिरोह में 30 से ज्यादा  टैक्सी और ऑटो वाले शामिल थे। वह ड्रग्स सप्लाई करने के लिए उन्हें एक मोटा कमीशन दिया करता था।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…