• 30/12/2022

RAPE: बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

RAPE: बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक डॉक्टर के ऊपर महिला को नशीली दवाई खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी डॉक्टर का नाम शिखर गुप्ता है। जो कि बालोद जिले की संजीवनी अस्पताल का संचालक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता के पिता ने बताया कि कोरोना काल के समय से ही डॉक्टर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण करते आ रहा है। वह डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे नशे की दवाई खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद ब्लैकमेल कर बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है। वो बेटी के ससुराल चला जाता था तो कभी उसे बहाने से बालोद बुला लेता था। दबाव में बेटी उसके साथ संबंध बनाते रही।

परिजनों को जब इसका पता चला तो वे अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे। जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और फिर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376(2)(N) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक भी है।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: CG के पूर्व गृहमंत्री के विवादित बोल, BJP कार्यकर्ताओं से कहा- पुलिस की पिटाई करो, कांग्रेस हुई हमलावर, जानिए पूरा मामला 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…