• 06/04/2026

“कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज”

“कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज”
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है, वहीं 5 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें पौड़ी उपरोरा में 1 सेंटीमीटर वर्षा हुई। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम में यह बदलाव पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैले एक निम्न दबाव क्षेत्र के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है।

आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। वहीं अगले 2-3 दिनों तक भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है।

Related post

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveखरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त रायपुर, 30 जून 2026/…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र…

Spread the loveमुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न रायपुर, 30 जून 2026/मुख्य…