• 15/05/2024

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

Follow us on Google News

उत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड के पास गुजरात के तीर्थयात्रियों की टेंपो ट्रेवल्स पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वाहन में 18 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें से 8 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे उसका ब्रेक फेल हो गया।

सड़क हादसे में गुजरात के 8 तीर्थयात्री घायल

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के तीर्थयात्री करीब साढ़े 12 बजे गंगोत्री हाईवे से होते हुए गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी सोनगाड़ के पास वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से पहाड़ी से टकरा दिया।

हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए भटवाड़ी अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

गंगोत्री और यमुनोत्री एनएच पर रोज लग रहा जाम

बता दें कि आजकल जगह-जगह गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग रहा है। जिसके कारण तीर्थयात्री समय से धाम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक जाम खुलते ही सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ियों को चला रहे हैं।जिससे सड़क हादसे हो रहे हैं।