• 27/04/2024

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Spread the love

बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी नुमा घर में आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें झुलसकर तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी।

बताया जाता है कि फुस की झोपड़ी में आग लगी। जब हादसा हुआ तो लोग इधर-उधर आग बुझाने को लेकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 6 लोग इसमें बुरी तरह झुलस चुके थे। 4 की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…