• 17/05/2024

खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस! 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस! 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। जयपुर-आगरा हाईवे पर हलैना के पास यूपी परिवहन की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस सवार पांच महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन अधिक यात्री बुरी तरह जख्मी हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा इतना जबर्दस्त था कि बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया है। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवर थे। लिहाजा, टक्कर के बाद उसमें चीख मच गई। यात्रियों ने बताया कि तेज धमाके के बाद कुछ समझ ही नहीं आया। कुछ देर बाद देखा तो चारो ओर चीखपुकार मची थी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकाला ओर वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनके शिनाख्त में लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज स्पीड में थी और ट्रक में घुस गई। हासदे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घायलों में भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…