• 11/06/2025

PM मोदी से मिलना है तो पहले कराना होगा RT-PCR टेस्ट, मंत्रियों के लिए भी अनिवार्य, जानें राज्यों में कोविड-19 की क्या है स्थिति

PM मोदी से मिलना है तो पहले  कराना होगा RT-PCR टेस्ट, मंत्रियों के लिए भी अनिवार्य, जानें राज्यों में कोविड-19 की क्या है स्थिति
Spread the love

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले मंत्रियों को अब RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह निर्णय तब लिया गया है, जब कई राज्यों में कोविड-19 के एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 7,121 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार, 11 जून 2025 के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक एक्टिव केस केरल में 2,223, गुजरात में 1,223 और दिल्ली में 757 हैं।

अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल (747), महाराष्ट्र (615), कर्नाटक (459), उत्तर प्रदेश (229), तमिलनाडु (204), राजस्थान (138), हरियाणा (125), आंध्र प्रदेश (72), मध्य प्रदेश (65), छत्तीसगढ़ (48), बिहार (47), ओडिशा (41), पंजाब (33), सिक्किम (33), झारखंड (10), पुडुचैरी (10), तेलंगाना (11), जम्मू और कश्मीर (9), असम (6), गोवा (6), उत्तराखंड (3), चंडीगढ़ (3), हिमाचल प्रदेश (2), मणिपुर (1) और त्रिपुरा (1) में मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…