• 11/08/2024

ट्रेन में आग लगने की फैली झूठी अफवाह, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे यात्री, भगदड़ में 20 घायल

ट्रेन में आग लगने की फैली झूठी अफवाह, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे यात्री, भगदड़ में 20 घायल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बरेली और कटरा स्टेशन के बीच पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई, जिससे यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इससे 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी और पुलिस घटना की जांच कर रहे है। बताया जाता है कि अग्निशामक यंत्र से धुआं उठने के कारण आग लगनी की अफवाह फैल गई। जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान ट्रेन करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी। कई यात्रियों ने बहगुल नदी के पुल से 30 फीट नीचे छलांग लगा दी। घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें 7 लोगों की हालत गंभीर बनाई जा रही है।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…