• 16/01/2025

एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, चाकू से ताबड़तोड़ किया वार

एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, चाकू से ताबड़तोड़ किया वार
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। बुधवार रात ढाई बजे मुंबई के खार स्थित उनके आवास पर हमलावर ने चाकुओं से उन पर वार किया। उनके शरीर पर सिर, गले, पीठ और पीठ पर 6 जगह घाव हुए हैं।

सैफ को घायल अवस्था में रात साढ़े तीन बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बड़े बेटे इब्राहिम खान कार ड्राइव कर अस्पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त सैफ अली खान पर हमला हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर अपनी करिश्मा कपूर के साथ पार्टी कर रही थी।

सैफ पर हमले की खबर मिलते ही वो बहन करिश्मा कपूर के साथ उनसे मिलने रात साढ़े तीन बजे लीलावती अस्पताल पहुंची।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर की सैफ की नौकरानी से तीखी बहस हो रही थी। हल्ला सुनकर सैफ बाहर निकले। उसके बाद हमलावर की उनसे हाथापाई शुरू हो गई।

सैफ को भारी पड़ता देख हमलावर चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने उन पर छह वार किया।

सैफ पर हमले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि हमलवा कैसे उनकी हाई सिक्योरिटी बिल्डिंग के अंदर आसानी से दाखिल हो गया। बहरहाल पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Related post

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे…

Spread the loveग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उभर रही नई पहचान, स्थानीय आजीविका को मिल रहा संबल सफल होमस्टे मॉडल और…
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास…

Spread the loveस्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, आवास, पेयजल, राशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा किसानों की आय…
CG – जवान ने की आत्महत्या : ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

CG – जवान ने की आत्महत्या : ड्यूटी के…

Spread the loveकोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को…