• 18/01/2025

Big Breaking: सैफ अली खान का हमलावर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस रवाना

Big Breaking: सैफ अली खान का हमलावर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस रवाना
Spread the love

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की मुंबई पुलिस सरगरमी से देश भर में तलाश कर रही है। उसे छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ लिया गया है। संदिग्ध आरोपी को मुंबई से कोलकाता जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा गया है। दुर्ग आरपीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी का नाम आकाश बताया जा रहा है। दुर्ग आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। जिसके बाद मुंबई पुलिस दुर्ग के लिए रवाना हो गई है। आज शाम तक मुंबई पुलिस के दुर्ग पहुंचने की उम्मीद है।

आपको बता दें 15 जनवरी की रात सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर उनके ऊपर हमला हुआ था। घर में घुसे चोर ने उनके ऊपर चाकू से 6 वार किए थे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सैफ के रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा निकाला था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर चोरी की इरादे से उनके घर पर घुसा था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109, 311, 312, 331(4) और 331(7) के तहत FIR दर्ज की है।

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 18 September 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या…
Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 September 2026 : आज के दिन सभी राशियों का करियर और लव लाइफ के लिए…
CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…