• 23/04/2024

बच्चों से भरी स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त ! 50 फीट नीचे गिर पेड़ में अटकी

बच्चों से भरी स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त ! 50 फीट नीचे गिर पेड़ में अटकी
Spread the love

पिथौरागढ़ बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूरी पर बेरीनाग सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग में बड़ा हादसा हुआ। ये बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी।तभी रोड में एक बिजली की लाइन का तार गिरा हुआ था।तार हटाने के लिए बस चालक इन्द्र सिंह बस से बाहर निकला इसी दौरान अचानक बस पीछे को चलने लगी। इस दौरान बस में सवार बच्चे और शिक्षक बस से बाहर उतर गए।लेकिन बस में दो बच्चे रह गये। बस करीब 50 फीट नीचे गिर गई।

गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर रुक गई। बस गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शिक्षक नरेंद्र सिंह धानिक ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला।दोनों बच्चों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया।वहां पर बच्चों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे में 2 छात्र घायल

बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यदि बस पेड़ से नही रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के स्टाफ ने सीएचसी बेरीनाग पहुंचकर बच्चों का हाल चाल जाना।प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।जांच के बाद अग्रिम कारवाई की जायेगी।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…