• 16/06/2025

छत्तीसगढ़ में स्कूलों का बदला टाइम, जानें कब से कब तक लगेंगी क्लासेस

छत्तीसगढ़ में स्कूलों का बदला टाइम, जानें कब से कब तक लगेंगी क्लासेस
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत 16 जून से हो चुकी है, लेकिन बढ़ते तापमान और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शासन के आदेश के अनुसार, 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होंगी। इसके बाद 23 जून 2025 से स्कूल सामान्य समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

यह आदेश राज्यपाल के नाम से अतिरिक्त सचिव आर. पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है। सभी जिला कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालकों, लोक शिक्षण और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…