• 01/01/2023

स्कूटी सवार लड़की को कार में कई किलोमीटर घसीटा, नग्न अवस्था में मिला शव

स्कूटी सवार लड़की को कार में कई किलोमीटर घसीटा, नग्न अवस्था में मिला शव
Spread the love

दिल्ली के कंझावला इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूटी सवार एक लड़की को कार में सवार युवकों ने अपनी चपेट में ले लिया। लड़की कार में नीचे फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटते रही। घिसटने की वजह से उसके कपड़े फट कर उतर गए और उसका शव नग्न अवस्था में मिला। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 1 जनवरी के तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर कुतुबगढ़ की ओर जा रही बलेनो गाड़ी के सामने एक बॉडी नीचे लटक रही थी। एक व्यक्ति ने कार के नंबर सहित इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि कंझावला इलाके में सड़क पर एक युवती की नग्न लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कार नंबर के आधार पर पुलिस ने दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सुल्तानपुरी इलाके में उनकी गाड़ी का एक स्कूटी से एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने निकलकर आई कि एक्सीडेंट के बाद लड़की कार में फंस गई और कई किलोमीटर घसीटते रही। जिसकी वजह से उसके कपड़े फट गए।

बताया जा रहा है कि मृतक शादी फंकशन्स में वेलकम गर्ल का काम करती थी। वह एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी उसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने लड़की के साथ रेप जैसी घटना से इंकार किया है।

उधर घटना पर रोष जताते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: नए साल के जश्न में इस राज्य में जमकर छलके जाम, 1 अरब 11 करोड़ की पी गए शराब 

 

Related post

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…