• 09/05/2026

एसईसीएल और सिपेट की पहल: 1000 युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण और रोजगार अवसर

एसईसीएल और सिपेट की पहल: 1000 युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण और रोजगार अवसर
Spread the love

रायपुर। प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार से जोडऩे की दिशा में मेसर्स साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिलासपुर और केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत 1000 जरूरतमंद युवाओं के लिए 4 माह का पूर्णत: नि:शुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी बलरामपुर ने बताया कि यह प्रशिक्षण बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा एवं रायगढ़ जिले के स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता अनुसार तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-ब्लो मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक एक्सट्रूजन, मशीन ऑपरेटर टूल रूम, मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी लेथ तथा मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी मिलिंग जैसे तकनीकी पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। साथ ही आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…