• 10/05/2024

8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता

8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से सुरक्षा बलों की एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल से मारे गए नक्सलियों के शव औऱ हथियार बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि फोर्स को पीडिया के जंगलों में बड़े नक्सली नेताओं की मौजूदगी और मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके आला अधिकारियों ने पिछले एनकाउंटर की रणनीति की तरह नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया। बताया जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है। और पिछले 12 घंटे से रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के टॉप लीडर्स के मौजूद होने की जानकारी के बाद तीन जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर से DRG,  STF, CRPF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद फोर्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Related post

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस…
एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खतरे को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन के बल पर समाप्त किया गया – उपराष्ट्रपति  राधाकृष्णन

एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह , छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveछत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति ज्ञान के…
बिजली बिल में फिर बढ़ेगा बोझ, सितंबर में 13% एफपीपीएएस की वसूली, 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका

बिजली बिल में फिर बढ़ेगा बोझ, सितंबर में 13%…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले महीनों में बिजली बिल में राहत मिलने की…