• 19/07/2026

रायपुर-बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले स्टेटस जरूर जांचें

रायपुर-बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले स्टेटस जरूर जांचें
Spread the love

रायपुर| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य शुरू किया है। इसके चलते 18 और 19 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है। इसके अलावा बिलासपुर में हुई भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन और यार्ड में ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कुछ का संचालन बीच मार्ग से किया गया।

18 और 19 जुलाई को इन ट्रेनों का बदला संचालन

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

रद्द की गई ट्रेनें

68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू

68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू

68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

68746 रायपुर–बिलासपुर मेमू

68745 बिलासपुर–रायपुर मेमू

इन ट्रेनों का संचालन बीच मार्ग से किया गया

68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू को चांपा स्टेशन पर ही समाप्त किया गया।

68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू का संचालन चांपा स्टेशन से शुरू किया गया।

68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू को दाधापारा स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना किया गया।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और समय जरूर जांच लें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण परिचालन में बदलाव संभव है।

Related post

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस में मचा हड़कंप, वेयरहाउस और तेल डिपो को बनाया निशाना

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस में मचा हड़कंप,…

Spread the loveमास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन हमलों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। शनिवार…
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: सातवें हमले के बाद ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक का दावा

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: सातवें हमले के बाद ईरान…

Spread the loveतेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब और गंभीर होता जा रहा है। अमेरिका की ओर…
धमतरी के सत्यांशु ने रचा इतिहास, स्वीडन में भारत के लिए जीता कांस्य पदक

धमतरी के सत्यांशु ने रचा इतिहास, स्वीडन में भारत…

Spread the loveधमतरी। जिले के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमतरी और छत्तीसगढ़…