• 15/06/2025

फिर स्पा सेंटर में छापा, चल रहा था Sex Racket, ग्राहकों के साथ दर्जन भर लड़कियां गिरफ्तार

फिर स्पा सेंटर में छापा, चल रहा था Sex Racket, ग्राहकों के साथ दर्जन भर लड़कियां गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सूर्या मॉल के स्पा सेंटरों में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। स्मृति नगर पुलिस और एएसपी पदमश्री तंवर की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में तीन पुरुषों और छह से अधिक युवतियों व महिलाओं को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए।

तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश

शनिवार देर रात सूर्या मॉल में स्थित ब्यू इलेस, सेंस और एलोरा स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा मारा। लगातार मिल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई इस रेड में रजिस्टर और कई संदिग्ध सामान जब्त किए गए।

पुलिस की सख्ती, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी थानों को अवैध कारोबार पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। भिलाई के स्पा सेंटरों को लेकर पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। करीब एक महीने पहले सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी की टीम ने भी इसी तरह की कार्रवाई की थी। पुलिस ने स्पा सेंटरों के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखने की बात कही है।

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…