• 13/09/2024

सरकारी अस्पताल की खस्ता हालत, कमरे में भरा 3 फीट पानी, मां के शव से लिपटकर रोता रहा बेटा

सरकारी अस्पताल की खस्ता हालत, कमरे में भरा 3 फीट पानी, मां के शव से लिपटकर रोता रहा बेटा
Spread the love

मध्यप्रदेश के श्योपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो दिल को झकझोर देने वाली है। यहां एक सरकारी अस्पताल में भरे पानी के बीच बिस्तर पर मां की डेडबॉडी थी। और बेटा बिस्तर के पास ही पानी में बैठकर रोता रहा। युवक का कहना है कि मां की मौत के बाद उसे शव वाहन नहीं मिला था। मीडिया के पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसकी सुध ली और शव वाहन उपलब्ध कराया।

ये मामला श्योपुर जिले के बड़ोदा का है। जहां भारी बारिश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2-3 फिट तक पानी भर गया था। इसी बीच बड़ौदा के ही वार्ड 15 में रहने वाले राजकुमार आदिवासी की मां के पेट मे दर्द उठा। पानी बरसने के कारण वो मां को वक्त पर अस्पताल लेकर नहीं पहुंच पाया। और जब अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया।

राजकुमार का कहना है कि मां की मौत के बाद उसे शव वाहन नहीं मिला। जिसके कारण अस्पताल में भरे पानी के बीच ही उसका शव बिस्तर पर रखा रहा। अस्पताल प्रबंधन ने उसकी कोई खैर खबर तक नहीं ली। बारिश के चलते कई गांवों में हालात खराब है। कहीं पुलिया तो कहीं रास्ता न होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Related post

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…