• 16/01/2024

श्रीकृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामला, सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे पर लगाई रोक

श्रीकृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामला, सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे पर लगाई रोक
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद (विवादित परिसर) सर्वे के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार 16 जनवरी को रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। लेकिन कमिश्नर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक रहेगी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 23 जनवरी को सुनवाई करेगा।

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सर्वे से जुड़ा हुआ आदेश दिया था। शाही ईदगाह कमेटी ने मथुरा की जिला अदालत से सभी मामले हाईकोर्ट ट्रांसफर किए जाने का विरोध किया है।

आपको बता दें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 दिसंबर 2023 को फैसला सुनाया था। इस दौरान हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद के विवादित स्थल पर सर्वे की मंजूरी दी थी। उच्च न्यायालय ने विवादित जमीन का सर्वे एडवोकेट कमिश्नर के जरिए कराए जाने की मांग को भी मंजूरी दे दी थी। कोर्ट ने अपने फैसले में ज्ञानवापी विवाद की तर्ज पर मथुरा के विवादित परिसर का भी सर्वे एडवोकेट कमिश्नर के जरिए कराए जाने का आदेश दिया था।

Related post

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने पर महिला टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने…

Spread the loveबलौदा बाजार। जिले में एक महिला शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने…
Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा…

Spread the love  गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 60 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।…
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

Spread the loveराज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने ली समीक्षा बैठक 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे…