- 02/06/2024
सिक्किम विधानसभा परिणाम: देश में इतिहास रचने की ओर SKM, क्या बगैर विपक्ष की होगी असेंबली?

सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। सत्ता में एक बार फिर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की वापसी हो गई है। एसकेएम ने 32 विधानसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
एसकेएम 13 सीटों पर अभी आगे चल रही है। जबकि महज एक सीट पर एसडीएफ आगे है। आ रहे रुझान अगर परिणाम में तब्दील हो जाते हैं तो यह देश में किसी भी पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। विधानसभा की सीटों में विपक्ष महज एक ही विधायक नजर आएगा। इससे पहले साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी 17 सीटें हासिल की थी।
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष पीएस गोले उर्फ प्रेम सिंह तमांग हैं। उन्होंने एसडीएफ से बगावत कर साल 2013 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाया था। वे एसडीएफ के संस्थापक सदस्य भी थे।