• 19/08/2024

घर से दूर जवानों की सूनी कलाई में भी बंधी राखी, बहनों ने भाईयों के दीर्घायु होने की मांगी मुराद

घर से दूर जवानों की सूनी कलाई में भी बंधी राखी, बहनों ने भाईयों के दीर्घायु होने की मांगी मुराद
Spread the love

रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधकर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर दूर-दराज के इलाकों में तैनात जवानों के प्रति बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपने स्नेह का इजहार कर उनके बीच एक खास रिश्ता बनाया।

बस्तर जिले के चांदामेटा और कोलेंग जैसे दूरस्थ इलाकों में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित बहनों सुनीता कुंजाम, सोमड़ी मंडावी, पायके पोयाम, पालो कश्यप, सावित्री और फगनी सेठिया ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा और दीर्घायु की प्रार्थना की। इन इलाकों में तैनात जवानों ने भी इन बहनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। जवानों ने कहा कि स्थानीय बहनों द्वारा बांधी गई राखियों ने उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी और इस त्योहार को उनके लिए खास बना दिया।

जगदलपुर के परपा में स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन के जवानों के साथ भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों जिनमें ज्योति नाईक, शांति नाग, लिपिका सरकार, कविता झा, सुभाषिनी कश्यप, विनीता यादव, रेहाना बेगम और ममता साहू शामिल थीं ने इन जवानों को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन की कामना की। जवानों ने भी इन बहनों को आशीर्वाद दिया और इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार जैसा प्यार और सम्मान मिला।

इस मौके पर सीआरपीएफ 80वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट पंकज सरोज और अमित श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन परपा के निरीक्षक राजा बाबू, बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना सैमसन, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी मौजूद रहीं। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और जवानों के प्रति बहनों के इस स्नेह को प्रेरणादायक बताया।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…