• 15/06/2026

“रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, बाइक जलकर हुई राख

“रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, बाइक जलकर हुई राख
Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग की है।

जानकारी के अनुसार, युवक बाइक क्रमांक CG 07 CV 3947 पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक JH 05 DS 0514 ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे उसमें आग लग गई। इसके बाद कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक पर अकेला सवार था।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related post

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो…

Spread the loveबालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुंडरदेही थाना…
चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार…

Spread the loveरायपुर- कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण संबंधी कई चुनौतियों के बीच तैयार किए गए 132/33 केवी उपकेंद्र केशकाल का…
सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति,…

Spread the love00 बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत…