• 28/08/2024

टेंशन में रखवाले ! SSB जवान ने खुद को मारी गोली…ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी पर था तैनात, 2 दिन पहले बीजापुर में भी एक जवान ने की थी आत्महत्या

टेंशन में रखवाले ! SSB जवान ने खुद को मारी गोली…ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी पर था तैनात, 2 दिन पहले बीजापुर में भी एक जवान ने की थी आत्महत्या
Spread the love

दुर्ग जिले के भिलाई में ड्यूटी में तैनात SSB जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि- SSB भिलाई रिसाली के ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल मनोज ने खुद को गोली मार ली।

गोली लगते ही जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जवान हरियाणा का रहने वाला था। वह SSB के 28वीं बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार रात 8 से 11 बजे तक उसकी मोर्चे पर ड्यूटी लगाई गई थी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पदस्थ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जन्माष्टमी के दिन भी बीजापुर में पदस्थ CRPF के हेड कांस्टेबल ने भी खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…