• 24/11/2022

Video : CG में पुलिस थाना के भीतर चाकूबाजी, जनपद सदस्य को TI और स्टाफ के सामने मारा चाकू, तो क्या झूठ बोल रही पुलिस!

Video : CG में पुलिस थाना के भीतर चाकूबाजी, जनपद सदस्य को TI और स्टाफ के सामने मारा चाकू, तो क्या झूठ बोल रही पुलिस!
Spread the love

नुकंत साहू, बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में थाना के अंदर चाकूबाजी की घटना हो गई है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और जनपद सदस्य योगेश बंजारे पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वे घायल हो गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जनपद सदस्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने थाना के भीतर घटना होने से इंकार किया है।

मामला बुधवार रात का है। बताया जा रहा है कि चुनावी विवाद को लेकर दो गुट कसडोल थाना पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद थाना स्टाफ की मौजूदगी में ही दूसरे गुट के लोगों ने योगेश बंजारे से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें योगेश बंजारे थाना के अंदर है और उसके पेट में चाकू के घाव नजर आ रहा है। इस पूरे वीडियो में पुलिस कर्मी भी नजर आ रहे हैं। बाद में घायल जनपद सदस्य को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

पूरे स्टाफ के सामने मारा चाकू

इस पूरे मामले में घायल योगेश बंजारे ने बताया कि कल वह 8 साढ़े 8 बजे के आसपास जा रहा था तो, नगर पंचायत के सामने भीड़ लगी थी। भीड़ की वजह से गाड़ी क्रास नहीं हो रही थी तो वहां मौजूद कुछ लड़कों (नाम बताते हुए) ने गाली गलौच करना शुरु कर दिया। लड़कों के पास हथियार थे। थाना आकर टीआई को घटना की जानकारी दिया। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और पीछे से सिर पर किसी चीज से वार किए और चाकू मार दिए। योगेश के मुताबिक जिस दौरान घटना घटी उस वक्त टीआई सहित 10 से 12 पुलिस कर्मी मौजूद थे।

ये है पुलिस विज्ञप्ति

इस पूरे मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने सफाई दी है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना थाना परिसर के अंदर की नहीं बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है, “योगेश बंजारे को चाकू मारने संबंधी घटना, थाना कसडोल परिसर के अंदर घटित होना बताया जा रहा है, जोकि गलत है। थाना परिसर अंदर किसी भी प्रकार की चाकू मारने की घटना घटित नहीं हुई है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी इस बात की सत्यता प्रमाणित भी की जा चुकी है।”

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल कसडोल में बुधवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव था। चुनाव में कांग्रेस की तरफ से सिद्धार्थ मिश्रा और बीजेपी से ईश्वर पटेल चुनाव लड़ रहे थे। ईश्वर पटेल के सपोर्ट में योगेश बंजारे था। कांग्रेस की जीत के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में विवाद और लड़ाई झगड़ा शुरु हो गया। पुलिस द्वारा बीच बचाव और हस्तक्षेप किया गया।

पुलिस के मुताबिक योगेश बंजारे रात 8:30 बजे नगर पंचायत के सामने से गुजर रहा था। भीड़भाड़ की वजह से गाड़ी नहीं गुजर रही था। रुक कर उसने देखा तो तो विमल अजय, राजू जायसवाल, विशाल साहू एवं अन्य 08-10 लोग खड़े थे, जो योगेश बंजारे को देखकर मां बहन की गालियां देते हुए उससे मारपीट की औऱ चाकू मार दिया। जिसके बाद योगेश बंजारे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचा था। उस वक्त भी थाना के गेट के पास दोनों पार्टियों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। मामले में थाना कसडोल में धारा 294,323,506,324, 147,148,149 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। मामले में विशाल साहू, विमल अजय, अनिल घृतलहरें को गिरफ्तार किया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश किया जा रहा है।

Related post

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में 1231 पदों पर चुनाव की तैयारी तेज, जल्द बज सकता है चुनावी बिगुल; आचार संहिता लगने के आसार!

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में 1231 पदों पर चुनाव…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अब सभी…
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा के लिए रवाना रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…
बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट…

Spread the loveदुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव रायपुर / बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा,…