Back to Top

Breaking News
03/07/2026
close
  • 17/05/2026

इस कंपनी को मिला 709 करोड़ का ऑर्डर, झूम उठेगा शेयर बाजार

इस कंपनी को मिला 709 करोड़ का ऑर्डर, झूम उठेगा शेयर बाजार
Spread the love

पिछले हफ्ते पेस डिजिटेक को जीएसटी समेत कुल ₹702 करोड़ का ऑर्डर मिला था, जोकि इसके वित्त वर्ष 2027 का पहला बड़ा ऑर्डर था। अब कंपनी को एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स से तमिलनाडु में बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के प्रोजेक्ट के लिए ₹709.9 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ है। इस परियोजना में कुल 250MW/500MWh की क्षमता वाले BESS सिस्टम का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, साइट पर पहुंचाना, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और 12 वर्षों की ऑपरेशंस एवं मेंटेनेंस (O&M) सेवाएं शामिल हैं। कंपनी को यह काम 12 महीनों के भीतर पूरा करना है।

कॉन्ट्रैक्ट का महत्व और अपेक्षाएं

यह प्रोजेक्ट तमिलनाडु के ओट्टापिदरम एसएस, अन्नापंकुलम एसएस और कायथार एसएश में फैला हुआ है। इससे कंपनी के लिए नई संभावनाओं का द्वार खुल सकता है। स्टॉक मार्केट पर इसका असर सोमवार 18 मई को देखने को मिल सकता है। इससे पहले, 15 मई को पेस डिजिटेक का शेयर 3.73% की गिरावट के साथ ₹179.25 पर बंद हुआ था।

शेयरों का हाल और निवेशकों की स्थिति

पेस डिजिटेक के शेयरों ने निवेशकों को झटका दिया है। आईपीओ के समय कंपनी के शेयर ₹219 पर जारी किए गए थे, जो कि 6 अक्टूबर 2025 को 3% से अधिक प्रीमियम पर ₹232.20 के हाई पर पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद से ही शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। पांच महीने के भीतर, यह गिरकर ₹139.50 के निचले स्तर पर आ गए। अभी भी आईपीओ निवेशक 18% से अधिक नुकसान में हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के लिए है। हम किसी को भी शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। शेयर बाजार जोखिमों के आधीन है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें।

 

Related post

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों…

Spread the loveकार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर हर महीने प्रगति की समीक्षा के दिए निर्देश नए कार्यों के प्राक्कलन 31 जुलाई…
कल रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन

कल रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य सहकार संकल्प…

Spread the love सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता की…
शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत…मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर वित्त मंत्री चौधरी की पहल से अब अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध

शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत…मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर…

Spread the love ई-कोष से जुड़ी डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से कर्मचारियों को मिलेगा त्वरित, पारदर्शी एवं सुरक्षित ऋण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु…