• 26/12/2022

कथावाचक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी, सउदी अरब से आया कॉल

कथावाचक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी, सउदी अरब से आया कॉल
Spread the love

कथा वाचक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सउदी अरब से उन्हें फोन कर बम से उड़ाने और जिंदा जलाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में non cognizable report दर्ज की है।

देवकीनंदन महाराज मुंबई खारघर में श्रीमद्भागवत कथा कर रहे हैं। शनिवार को उनके फोन पर सउदी अरब से एक फोन आया। फोन करने वाले ने गालियां देते हुए उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगाए। साथ ही उन्हें बम से उड़ाने और जिंदा जलाने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने उनके कथा पंडाल को छावनी में तब्दील कर दिया है।

घटना के बाद देवकीनंदन महाराज ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि हम किसी धर्म या जाति के विरोध में नहीं बोलते। सनातन और हिंदुत्व संस्कृति के प्रचार प्रसार में पीछे भी नहीं हटेंगे। उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ ही यूपी और महाराष्ट्र की सरकार से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सनातन की आवाज रुकनी नहीं चलती रहनी चाहिए।

आपको बता दें इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां दी जा चुकी है। अप्रैल में मुंबई के वासिम में रामभक्तों के साथ हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर उन्हें दुबई से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Related post

2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के…

Spread the loveनई दिल्ली- एक वीड‍ियो आया है, जिसमें सवाल‍िया अंदाज में पूछा गया कि क्या व‍िराट कोहली 2027 में अपना…
युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनना भी…

Spread the loveरायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कोतरी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय महाविद्यालय…
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज रायपुर में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय का आयोजन किया…