• 14/06/2026

स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है – गिरिराज सिंह

स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है – गिरिराज सिंह
Spread the love

रायपुर। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को सुबह कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान में शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिंह ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

केन्द्रीय मंत्री  सिंह ने इस दौरान स्वच्छता मित्रों से भेंट कर उनके समर्पण, परिश्रम और स्वच्छ भारत अभियान में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका धन्यवाद एवं अभिनंदन किया तथा शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया और मेडिकल किट प्रदान किया।  सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरुकता और जनआंदोलन का स्वरूप प्राप्त किया है।

स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है - गिरिराज सिंह

ऑक्सीजोन गार्डन में पौधारोपण किया
केंद्रीय मंत्री सिंह ऑक्सीजोन परिसर भी पहुँचे और एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण किया। इसके पश्चात ऑक्सीजोन में उपस्थित महिलाओं से चर्चा की। रायपुर लोकसभा से सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है - गिरिराज सिंह

केन्द्रीय मंत्री सिंह अप्पा खरे के निवास भी पहुँचे
केन्द्रीय मंत्री  सिंह विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा की साक्षात प्रतिमूर्ति, जनसंघ के समय से ही भाजपा की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता अप्पा खरे के निवास पर उनसे और उनके पूरे परिवार से भेंट की। इस दौरान मोदी जी के नेतृत्व में देश के लिए किए जा रहे कार्यों और सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…