Back to Top
Skip to content
Trending
बाबा साहेब के विचारों पर चलकर ही बनेगा बेहतर समाज: स्वास्थ्य मंत्री जायसवालचिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, बेहतर समाज निर्माण का दिया संदेश रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संदेशों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी समानता की भावना है, जहां किसी की पहचान उसकी जाति या समुदाय से नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और कर्म से होती है। उन्होंने कहा कि इस सोच को मजबूत करने में बाबा साहब का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी से पहले दलित, शोषित, पीडि़त और वंचित समाज के अंतिम व्यक्ति की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था लेकिन बाबा साहब ने उनके अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष कर उन्हें मुख्यधारा में स्थान दिलाया। इस संदर्भ में उन्होंने गुरु घासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान के संदेश को भी याद करते हुए सामाजिक समरसता की आवश्यकता पर जोर दिया इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के अधिकारी, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नकली दवाओं के अवैध व्यापार पर खाद्य व औषधि विभाग की कार्यवाही
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
पिंकी सोनी का कच्चे मकान से सपनों के आशियाने का सफर
बिहान कैंटीन के व्यंजनों से महका जगदलपुर जनपद परिसर
शक्ति वंदन अधिनियम: लाभार्थी से नीति-निर्माता तक नारी की निर्णायक यात्रा – मंत्री राजवाड़े
हमारी जनगणना-हमारा विकास के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ तैयार
नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र: अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय – साय
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर 16 को चर्चा, ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
14/04/2026
होम
देश विदेश
राज्य
छत्तीसगढ़
स्थानीय
मध्य प्रदेश
अपराध
सियासत
स्वास्थ्य
शिक्षा
खेल
मनोरंजन
अन्य
इतिहास के पन्ने
ट्रेंडिंग
टेक & ऑटो
नक्सल
न्यायपालिका
रहस्य-रोमांच
नजरिया
होम
देश विदेश
राज्य
छत्तीसगढ़
स्थानीय
मध्य प्रदेश
अपराध
सियासत
स्वास्थ्य
शिक्षा
खेल
मनोरंजन
अन्य
इतिहास के पन्ने
ट्रेंडिंग
टेक & ऑटो
नक्सल
न्यायपालिका
रहस्य-रोमांच
नजरिया
तथ्य है तो सत्य है
मौसम की खबर
Weather Update Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से गिर रहा
Admin
23/11/2022
उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होने लगी है. ज्यादातर जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा नजर आने लगा है.
आसमानी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के
Admin
11/09/2022
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बारिश का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मूसलाधार बारिश ने कई