• 09/05/2024

Blast: फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट, 5 महिलाओं सहित 8 की मौत, 12 घायल

Blast: फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट, 5 महिलाओं सहित 8 की मौत, 12 घायल
Spread the love

तमिलनाडु में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 12 अन्य लोग भी झुलस गए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में ज़ख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शिवकाशी के पास स्थित सेंगमलापट्टी इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री का है। गुरुवार तकरीबन पौने 3 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला।

इस घटना में 8 लोगों की मौत होने के साथ ही बड़ी संख्या में वहां काम कर रहे लोग झुलस गए। धमाके की आवाज के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत एवं बचाव का कार्य शुरु किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल विस्फोट किस वजह से हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

आपको बता दें भारत में बनने वाले पटाखों की ज्यादातर फैक्ट्रियां शिवाकाशी और उसके आसपास ही स्थित है। यहां पटाखों के अलावा माचिस भी बनाया जाता है।

पिछले हादसों में भी बड़ी संख्या में मारे गए थे लोग

इससे पहले इसी साल फरवरी 2024 में भी तमिलनाडु के रामुथेवनपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में फैन्सी पटाखों के लिए केमिकल मिलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पिछले साल भी एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…