• 18/07/2024

बलौदाबाजार हिंसा के मास्टर माइंड शिक्षक पर एक और एक्शन, अब नौकरी से भी सस्पेंड

बलौदाबाजार हिंसा के मास्टर माइंड शिक्षक पर एक और एक्शन, अब नौकरी से भी सस्पेंड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए शिक्षक मोहन बंजारे के खिलाफ अब विभाग ने भी एक्शन लिया है। आरोपी मोहन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहन बंजारे व्याख्याता (एल.बी.) के रूप में शा.उ.मा.वि गोड़ा विकासखण्ड पलारी में पदस्थ था।

उनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध कमांक 381/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 186, 353, 332, 307, 435, 120बी, 427 भादवि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।

उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

आपको बता दें कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी के मामले में पुलिस ने मोहन बंजारे को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मोहन बंजारे ने सतनामी समाज के धरना प्रदर्शन में मंच का संचालन किया था। इसके साथ ही धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाने का आरोप है। उस पर आरोप है कि मंच से उसने उत्तेजक और भड़काऊ भाषण देकर वहां उपस्थित लोगों को भड़काने का काम किया था।

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…