• 18/05/2026

जनगणना 2027 में तहसील खडग़वां की बड़ी उपलब्धि 44 ग्रामों में 17 दिनों में 100 प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण

जनगणना 2027 में तहसील खडग़वां की बड़ी उपलब्धि 44 ग्रामों में 17 दिनों में 100 प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण
Spread the love

 

00 प्रशासनिक दक्षता, मजबूत समन्वय और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बना खडग़वां
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जनगणना 2027 के अंतर्गत तहसील खडग़वां, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने प्रशासनिक प्रतिबद्धता और टीमवर्क का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हाउस लिस्टिंग एवं भवन गणना (एचएलबी) कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। तहसील अंतर्गत 44 ग्रामों में यह महत्वपूर्ण कार्य मात्र 17 दिनों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जो क्षेत्रीय प्रशासन की दक्षता, समर्पण और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली को दर्शाता है। यह उपलब्धि केवल एक सांख्यिकीय सफलता नहीं, बल्कि शासन की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन, मैदानी अमले और ग्रामीण नागरिकों की प्रभावी साझेदारी का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है।

86 प्रगणक और 15 पर्यवेक्षकों की मेहनत लाई रंग
एचएलबी चरण को सफल बनाने में कुल 86 प्रगणकों एवं 15 पर्यवेक्षकों ने जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य किया। कठिन मैदानी परिस्थितियों के बावजूद टीम ने गांव-गांव पहुंचकर भवनों और परिवारों का सुव्यवस्थित सर्वेक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्य निर्धारित समय में बिना किसी बाधा के पूरा हो सका।
वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी रही सफलता की कुंजी
इस महत्वपूर्ण अभियान की प्रगति पर अपर कलेक्टर अनिल सिदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजेंद्र सिंह सारथी द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश, समीक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से कार्य की गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित की गई। वहीं फील्ड स्तर पर जगदीश सिंह एवं राकेश सिंह द्वारा प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप भ्स्ठ चरण समयबद्ध, व्यवस्थित और त्रुटिरहित रूप से पूर्ण किया जा सका।
जिला प्रशासन की सक्रियता से बिना बाधा पूरा हुआ कार्य
जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग, समन्वय और समस्या समाधान की प्रभावी व्यवस्था के चलते जनगणना का यह चरण बिना किसी प्रशासनिक या तकनीकी व्यवधान के पूरा किया गया। अधिकारियों ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी चरणों में भी इसी प्रतिबद्धता, सटीकता और जनसहभागिता के साथ कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई है।
विकास योजनाओं की मजबूत नींव है जनगणना
जनगणना 2027 देश की भावी नीतियों, विकास योजनाओं, संसाधन वितरण और सामाजिक-आर्थिक रणनीतियों के निर्माण का आधार है। ऐसे में तहसील खडग़वां द्वारा एचएलबी चरण में प्राप्त यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। तहसील खडग़वां की यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति, प्रशिक्षित टीम और जनसहयोग एक साथ आते हैं, तो राष्ट्रीय महत्व के लक्ष्य भी समयसीमा में उत्कृष्टता के साथ प्राप्त किए जा सकते हैं। यह सफलता आने वाले जनगणना चरणों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होगी।

Related post

छत्तीसगढ़ व्यापम की पी.पी.एच.टी. एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परिक्षा 21 मई को

छत्तीसगढ़ व्यापम की पी.पी.एच.टी. एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पी.पी.एच.टी. (PPHT-26) एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN-26) की परीक्षा का आयोजन 21 मई…
IPL सट्टे का बड़ा खेल उजागर! 5 करोड़ ट्रांजेक्शन, 13 आरोपी गिरफ्तार

IPL सट्टे का बड़ा खेल उजागर! 5 करोड़ ट्रांजेक्शन,…

Spread the loveदुर्ग । दुर्ग जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का…
छत्तीसगढ़ में लोक सेवा केन्द्र बने सेवा-सेतु केन्द्र, अब 442 डिजिटल सेवाएं एक ही छत के नीचे

छत्तीसगढ़ में लोक सेवा केन्द्र बने सेवा-सेतु केन्द्र, अब…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने नागरिकों को डिजिटल सेवाएं देने की व्यवस्था को बड़ा विस्तार देते हुए प्रदेश में संचालित सभी…