• 20/06/2025

शर्मनाक: शहीदों की तरह निकली 40 लाख के इनामी नक्सली गजराला रवि की शव यात्रा, गांव में उमड़ा जनसैलाब

शर्मनाक: शहीदों की तरह निकली 40 लाख के इनामी नक्सली गजराला रवि की शव यात्रा, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Spread the love

तेलंगाना के वेलिशाला इलाके के रहने वाले 40 लाख रुपये के इनामी नक्सली गजराला रवि उर्फ उदय की शव यात्रा 20 जून 2025 को निकाली गई। 18 जून को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर ग्रेहाउंड्स के साथ मुठभेड़ में गजराला रवि सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया गया था। तेलंगाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में आज अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गजराला रवि नक्सल संगठन की सेंट्रल कमेटी और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (AOBSZC) का सदस्य था। वह मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सक्रिय था, लेकिन 2020-21 के बाद बस्तर में भी संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटा था।

शव यात्रा की तस्वीरों में गांव वालों की भीड़ दिखी। शव को फूलों से सजे वाहन में रखा गया, और बैंड-नारों के साथ यात्रा निकाली गई। हाल के महीनों में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में बसवा राजू, सुधाकर, चलपति और अरुणा जैसे बड़े नक्सली लीडर मारे गए हैं।

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…