• 17/04/2025

IFS अशोक पटेल को ACB-EOW ने किया गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक रिमांड पर, तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में पहली कार्रवाई

IFS अशोक पटेल को ACB-EOW ने किया गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक रिमांड पर, तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में पहली कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हुए तेंदूपत्ता बोनस घोटाले के मामले में ACB-EOW ने निलंबित IFS अफसर अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने निलंबित DFO अशोक पटेल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 23 अप्रैल तक की रिमांड पर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सुकमा वन विभाग में DFO के पद पर पदस्थ अशोक पटेल पर अन्य लोगों के साथ मिलकर मजदूरों के तेंदूपत्ता बोनस में करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। मामला साल 2021 और 2022 का है। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों में 7 करोड़ की राशि वितरित करना था। लेकिन तत्कालीन DFO अशोक पटेल ने अन्य अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर रकम में बंदरबांट कर ली।

ACB-EOW का छापा

मामले में अशोक पटेल सहित घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद ACB-EOW की टीम ने 10 अप्रैल को सभी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी।

छापे के दौरान जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक खातों की जानकारी और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। इसके साथ ही डीएफओ ऑफिस के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के घर से 26 लाख 63 हजार 700 रुपये नगद बरामद किया गया था।

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…