• 08/07/2024

Big Breaking: जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी

Big Breaking: जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी
Spread the love

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कठुआ में आतंकियों ने भारतीय सेना पर हमला किया है। उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका और फायरिंग की। इस हमले में सेना के दो जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जब सेना का काफिला कठुआ की पहाड़ियों से गुजर रहा था। उसी दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की एक टुकड़ी मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को पुलिस और सेना के जवानों ने घेर लिया है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 6 आतंकियों को मार गिराया था। शनिवार को शुरू हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे वहीं एक घायल हुआ था। सेना ने मारे गए आतंकियों के शव मौके से बरामद किए थे।

Related post

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि…

Spread the loveराज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न रायपुर- मुख्य सचि विकासशील की अध्यक्षता में आज…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के…

Spread the loveरायपुर- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम…
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की भारत की संत परंपरा…