• 19/08/2025

Breaking: साय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख और समय हुआ तय, BJP ने विधायकों को जारी की सूचना

Breaking: साय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख और समय हुआ तय, BJP ने विधायकों को जारी की सूचना
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख और समय सुनिश्चित हो गया है। मंंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सुनिश्चित किया गया है। इसे लेकर बीजेपी विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने सभी विधायकों को सूचना जारी कर शपथ ग्रहण में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: Video: शर्मो-लिहाज भूल चलती बाइक में कपल का रोमांस, बॉय फ्रेंड की गोद में बैठकर लड़की करते रही…, देख लोगों ने बंद कर ली आंखें, पुलिस ने उतारा भूत 

इससे पहले जारी अटकलों के बीच 16 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचे। जहां उनकी राज्यपाल से मुलाकात हुई। राज्यपाल से चर्चा में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख तय की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को संभावित मंत्रियों की सूची सौंपी थी।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: OMG: कोबरा मच्छरदानी में घुसा, सो रहे युवक के बगल में लेट गया और फिर.. 

14 सदस्यीय मंत्रिमंडल का प्लान

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि साय कैबिनेट को 14 सदस्यीय बनाने पर सहमति बन चुकी है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री हैं, और तीन नए चेहरों को शामिल कर कुल 14 मंत्रियों का फॉर्मूला अपनाया जाएगा। हरियाणा मॉडल की तर्ज पर यह निर्णय लिया गया है, जहां 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 14 मंत्रियों की व्यवस्था है। मौजूदा मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा, और उनकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी।

सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

कैबिनेट विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, तीन नए मंत्रियों में एक सामान्य वर्ग, एक अनुसूचित जनजाति और एक पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना है। संगठन के दो और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पसंद का एक मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होगा।

मंत्री बनने की रेस में ये नाम आगे

मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। इनमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। इनमें से तीन विधायकों को साय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

हरियाणा फार्मूले से बनेंगे मंत्री!

वर्तमान में साय कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली हैं, जिनमें एक पद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुआ था। तीसरा पद हरियाणा फॉर्मूले के तहत अतिरिक्त रूप से भरा जाएगा। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए मंत्रिमंडल को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…