• 08/01/2026

जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी ! मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मचा हड़कंप

जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी ! मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मचा हड़कंप
Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस कोर्ट को तुरंत खाली कराया और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच के लिए पहुंचा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिला न्यायालय में सुरक्षा अलर्ट है। वकील और आम नागरिकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। किसी अप्रिय घटना की आशंका के बाद न्यायालय परिसर की सघन जांच जारी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

बता दें कि, वेबसाइट पर धमकी भरा मेल भेजा गया। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में पुलिस सघन सर्चिंग कर रही है।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…