• 12/11/2024

शर्मनाक: 9 साल की बच्चियों से पुरुष कर सकेंगे शादी, लड़कियों को तलाक का भी नहीं होगा अधिकार, इस इस्लामिक देश में बन रहा नया कानून

शर्मनाक: 9 साल की बच्चियों से पुरुष कर सकेंगे शादी, लड़कियों को तलाक का भी नहीं होगा अधिकार, इस इस्लामिक देश में बन रहा नया कानून
Spread the love

इस्लामिक देश इराक में लड़कियों की शादी को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इराक सरकार कानून में संशोधन कर शादी की उम्र 18 साल से घटाकर 9 साल करने जा रही है। इसे लेकर बिल ड्राफ्ट हो गया है। यानि कि इस नए कानून के बन जाने के बाद कोई भी पुरुष 9 साल की बच्ची से शादी कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिलाओं के तलाक के अधिकार, बच्चों की कस्टडी, उनकी देखभाल और संपत्ति से जुड़े अधिकार भी खत्म किए जा सकते हैं। इराक सरकार के इस कदम को लेकर दुनिया भर में आलोचना हो रही है। इस नए बिल को लेकर सरकार का तर्क है कि इस विधेयक का उद्देश्य युवा लड़कियों को “अनैतिक संबंधों” से बचाना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इराक की संसद कानून में संशोधन कर देश के पर्सनल स्टेट्स लॉ को पलटने की तैयारी कर रही है। इस विधेयक में नागरिकों को पारिवारिक मामलों में सिविल न्यायपालिका या फिर धार्मिक प्राधिकारियों में से किसी एक को चुनने का अधिकार होगा।

यह पहला मौका नहीं है जब इराक में शिया पार्टियों ने पर्सनल स्टेट्स लॉ में संशोधन करने की कोशिश की है। इससे पहले 2014 और 2017 में इसे बदलने का प्रयास किया गया। लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। इराकी महिलाओं के विरोध की वजह से सरकार ने अपने कदम वापस खींच लिए।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…